पीहू नौटियाल बनी मिसेज उत्तराखंड  

उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी की पीहू नौटियाल ने मिसेज उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 12 प्रतिभागियों को पछाड़ कर पिहू ने यह खिताब जीता है। पिहू वर्ष 2020 में मिसेज उत्तरकाशी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब पिहू का लक्ष्य मिसेज इंडिया खिताब जीतना है।
देहरादून में बीते 24, 25 व 26 अगस्त को मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से 40 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जून में ऑन लाइन आवेदन किए गए थे। उत्तरकाशी से पिहू नौटियाल ने भी आवेदन किया था। पिहू नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन राउंड रखे गए थे, जिसमें पहला राउंड परिचय, दूसरा टैलेंट व तीसरा राउंड प्रश्नोत्तरी का था। फाइनल में 12 प्रतिभागी पहुंचे थे। तीनों राउंड की प्रस्तुति के आधार पर पिहू को प्रतियोगिता की विजेता घोषित किया गया। पिहू को मिसेज उत्तराखंड व मिसेज टैलेंटेड के खिताब से नवाजा गया।
पिहू ने बताया कि इस खिताब को वह अपने परिवार के सहयोग से जीत पाई है। परिजनों ने हमेशा उसका उत्साहवर्धन किया है। परिवार जनों के प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। पिहू के पति का अपना स्वरोजगार है। पिहू ने बताया कि उसने राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। हालांकि उसे मॉडलिंग का कभी शौक नहीं रहा है। इस तरह है शो आदि में प्रतिभाग करने की हमेशा इच्छा रही। पिहू ने कहा कि वह समाज सेविका के तौर पर लोगों की सेवा करना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *