दो मंजिला इमारत की छत गिरी, मलबे में फंसी एक बच्ची

पुणे।

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुगेवाड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक दो मंजिला इमारत की छत्त गिर गई. जानकारी के अनुसार इमारत जर्जर हालत में थी. दुर्घटना के बाद मलबे में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ फंस गई. कुछ देर प्रयास के बाद एक बेटी और मां बाहर निकलने में कामयाब. लेकिन अभी भी एक 15 साल की बच्ची मलबे में फंसी हुई है.
जानकारी के अनुसार मौके पर दमकल की दो टीमें रेस्क्यू के काम में जुटी हुई है. वहीं छत्त का बचा हुआ हिस्सा धीरे-धीर गिर रहा है. इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *