असम में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी, करीब 1.33 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी।

असम के 11 जिलों में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति बिगडऩे से 39,000 से अधिक बच्चों सहित 1.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7,584 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र जलमग्न हो गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारी के अनुसार, सबसे बुरी तरह प्रभावित पांच जिले बोंगाईगांव (63,891 लोग प्रभावित), धेमाजी (31,500), माजुली (13,239), डिब्रूगढ़ (10,697) और चिरांग (10,634) हैं।
एएसडीएमए के अनुसार, 243 गांव प्रभावित हुए और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 74 राहत शिविर खोले गए हैं।
एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि कई जिलों में बाढ़ के पानी से कई सड़कें, पुल, तटबंध, पुलिया और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *