रोटरी सोलन ने तीन पाठशालाओं को बैठने के लिए 40 बैंच निशुल्क दिए

सोलन।

रोटरी सोलन ने सोलन और सिरमौर की तीन पाठशालाओं को बैठने के लिए 40 बैंच का वितरण किया।  यह प्रोजेक्ट स्टूडेंट्स को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहने के उद्देश्य से किया गया। रोटरी सोलन के प्रधान  कार्तिक सूद  ने कहा कि रोटरी सोलन  ने जिला सोलन और सिरमौर  के तीन  सरकारी स्कूलो को 40 बैंच वितरण किया गया है और सरकारी स्कूल के शिक्षक अगर अपने स्कूल में गुणात्मक शिक्षा देकर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने में महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे तो ऐसे स्कूलों में जरूरी संसाधन मुहैया कराने में रोटरी क्लब कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसी संदर्भ में राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूर शिक्षा खण्ड धुन्धन ज़िला सोलन की प्रभारी मंजू व अनुपमा शुक्ला को 25 बैंच सोंपे गए। वहीं नव स्तरोन्नत हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलियों पाब अंडर कॉम्प्लेक्स, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी शिक्षा खंड राजगढ़ ज़िला सिरमौर के प्रभारी  ब्रह्म देव  को 10 बैंच सौंपे गए तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय शोघी छककडॉग अंडर कॉम्प्लेक्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुज्जी शिक्षा खण्ड नारग  जिला सिरमौर के प्रभारी राजेश को पांच बैंच सौंपे गए।

इस कार्य में जितेंद्र पाल सिंह  ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए सभी विद्यालय प्रभारियों की ओर से रोटरी क्लब सोलन  के सभी  सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट करने के साथ धन्यवाद किया व उम्मीद जताई की वे निकट भविष्य में भी  इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। रोटरी क्लब सोलन ने निशुल्क बैंच  वितरित करके समाजसेवा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर  सचिव  प्रवीण गुप्ता, सुखदेव रत्न , सुरजीत कुमार भारती एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *