सरकार को आपदा प्रभावितों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं: कांग्रेस

पिथौरागढ़।

कांग्रेस ने आपदा प्रभावितों के विस्थापन की मांग पर उमेश धामी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार को आपदा प्रभावितों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। सालों से आपदा के जख्म सहते हुए प्रभावित विस्थापन की उम्मीद लगाए हैं। लेकिन उनके विस्थापन की कार्रवाई सरकारी फाइलों में दम तोड़ रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। शीघ्र विस्थापन न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर हुकम सिंह धामी, गंगा सिंह, महिमन सिंह, भगत राम, दुर्गा सिंह, विक्रम सिंह, माधो राम, पदम सिंह, गायत्री देवी सहित कई लोग शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *