लापता सिडकुल कर्मी का सड़ा-गला शव मिला

रुद्रपुर।

तीन दिनों से लापता एक फैक्ट्रीकर्मी का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने व मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी बौरन लाल परिवार संग किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रोजमर्रा की तरह बौरन काम पर निकल था, लेकिन देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तलाश में जुटी थी। सोमवार देर शाम पुलिस को खबर मिली कि सिडकुल पानी की टंकी के पीछे एक व्यक्ति का सड़ागला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस चौकी घटनास्थल पहुंची और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को भी जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त बौरन लाल के रूप में की। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *