संदिग्ध अवस्था मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा

बाराबंकी ।

संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी । उसका शव कोतवाली नगर इलाके के द रामनगर मे मिला है शव को कब्जे मे लेकर पुलिस मामले की जांच पङताल मे जुट गयी है । प्राप्त विवरण के अनुसार थाना कोतवाली नगर के दरामनगर मे शनिवार की सुबह  एक अज्ञात व्यक्ति का ग्रामीणो ने शव पड़ा देखा जिस पर सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त के काफी प्रयास किये लेकिन शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजवा दिया जंहा दो दिनो तक शव रखा जायेगा उसके पश्चात शव का पोस्टमार्टम होगा । इस संबंध मे नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 45 वर्ष के आस-पास है और नशेड़ी किस्म का प्रतीत होता है संभवत नशे के अधिक सेवन की वजह से भी मौत हो गई हो पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
महिला सशक्तीकरण के तीसरे चरण की कार्यशाला का आयोजन
फ़तेहपुर बाराबंकी । बेलहरा कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तीकरण के तीसरे चरण की कार्यशाला का आयोजन किया गया।आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुओं को मास्क सेनेटाइजर व रक्षासूत्र वितरित किया गया।  शनिवार को कस्बे के मिडिल स्कूल में आयोजित तीसरे चरण की महिला सशक्तीकरण कार्यशाला में चौकी की बीट आरक्षी प्रिया सिंह ने आशा बहुओं व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि शासन स्तर से महिलाओं को जागरुक कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिये कई योजनाएं चलाई जा रही है।उसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये एक विशेष योजना महिला सशक्तीकरण चलाया जा रहा है।इसमे महिलाओं व छात्राओं को यदि कोई विपत्ति आती है तो उससे निजात पाने के लिये शासन कई हेल्प न जारी किये है।जिसकी जानकारी सभी को कई बार दी चुकी है।पुलिस चौकी विद्यालय, इंटर कालेज सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर यह न अंकित भी है।चौकी प्रभारी संजय पांडे ने सभी आशा बहुओं व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि आप सभी लोग गांवों में महिलाओं को जागरुक करें।यदि कहि कोई समस्या हो तो हमसे सम्पर्क करें।इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारियों सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *