तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल 33वें दिन स्थिर

नईदिल्ली ।

अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 33 वें दिन स्थिर रही।
बुधवार को चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत दिए हैं। इससे गुरुवार को भी कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.78 डॉलर प्रति बैरल घट कर 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.67 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 63.79 डॉलर पर बंद हुआ।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *