मंत्री नन्दी ने स्वतंत्रता दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने स्वतंत्रता दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र से विधायक नन्दी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें ज्ञात एवं अज्ञात तमाम शहीदों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देकर देश को गुलामी से मुक्त कराया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि इस अवसर पर हम सब मिलकर देश की एकता, अखण्डता को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाएं। नन्दी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सब मिलकर इस अमृत महोत्सव में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *