कोरोना महामारी के कारण तीन एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द : बीडब्ल्यूएफ

क्वालालंपुर ।

कोरोना प्रतिबंधों के कारण तीन एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंट्स कोरिया ओपन 2021, मकाऊ ओपन 2021 और कोरिया मास्टर्स 2021 को रद्द कर दिया गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। बैडमिंटन के विश्व शासकीय निकाय ने एक बयान में कहा कि अगस्त और सितंबर के अंत में होने वाला कोरिया ओपन और नवंबर में आयोजित होने वाला मकाऊ ओपन टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। वहीं कोरिया मास्टर्स 2021, जिसे पहले जून में वास्तविक तारीखों से स्थगित किया गया था, को भी अब रद्द कर दिया गया है। मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों और जटिलताओं ने स्थानीय आयोजकों के सामने टूर्नामेंट्स को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी ने पिछले साल भी बैडमिंटन कैलेंडर में उथल-पुथल मचा दी थी, हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं धीरे-धीरे गति पकड़ रही हैं, लेकिन कोरोना वायरस के ताजा प्रकोप और धीमी गति से हो रहे टीकाकरण के कारण समस्याएं पैदा हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *