बुमराह का पंजा, रुट का शतक, भारत को 209 का लक्ष्य
नाटिंघम ।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (64 रन पर पांच विकेट ) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद इंग्लैंड ने अपने कप्तान जो रुट (109) के बेहतरीन शतक से भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 303 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा।
भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर लोकेश राहुल का विकेट गंवाकर 14 ओवर में 52 रन बना लिए हैं। राहुल 38 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 26 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा 12-12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत को मैच जीतने और सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 157 रन की जरूरत है।
भारत को पहली पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने कल के बिना कोई विकेट खोये 25 रन से आगे खेलना शुरू किया। मोहम्मद सिराज ने ओपनर रोरी बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने इसके बाद अगले तीन बल्लेबाजों को पंत के हाथों कैच कराया।
इन सबके बीच रुट एक छोर पर जमे रहे और उन्होंने 172 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 109 रन बनाये जो 2018 के बाद इंग्लैंड में उनका पहला शतक था। रुट सातवें बल्लेबाज के रूप में बुमराह की गेंद पर पंत के हाथों लपके गए। सैम करेन 45 गेंदों में चार चौकों की मदद से 32 रन बनाकर टीम के 295 के स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। बुमराह ने अगली गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया।
मोहम्मद शमी ने ओली रॉबिन्सन को 303 के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी समेट दी। बुमराह के पांच विकेटों के अलावा सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो तथा शमी ने एक विकेट लिया।