रुपया दो पैसे मजबूत
मुंबई ,06 अगस्त ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी मुद्रा की तुलना में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आयी तेजी से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे मजबूत होकर 74.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
रुपया पिछले दिवस 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज चार पैसे की मजबूती के साथ 74.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर पर भी रहा। सत्र के दौरान यह 74.28 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का।
अंत में यह पिछले दिवस के की तुलना में दौ पैसे मजबूत होकर 74.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
