जसपुर में 20 लाख से निर्मित सडक़ों का लोकार्पण
काशीपुर।
विधायक निधि से बनी चार सडक़ों का विधायक आदेश चौहान ने लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक आदेश चौहान ने 20 लाख रुपये की विधायक निधि से बनी मोहल्ला जुलाहान में मेन रोड से प्रवेन्द्र चौहान घर तक टाइल्स रोड, ग्राम हजीरों में मेन रोड से सौराम के घर तक, मेन रोड से नन्हे के घर तक और मेन रोड से गुरुप्रीत के घर तक टाइल्स मार्गों का लोकार्पण किया। इस मौके पर हिमांशु नम्बरदार, खेम सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह, गौरव पधान, संजीव, दीपू सिंह, हरिश्चन्द्र, सर्वेश चौहान, इस्माइल, भीष्म गहलोत, संजय राजपूत, रामकिशन, गजेंद्र चौहान, आफताब अंसारी, जाहिद आदि रहे।
