सीडीओ ने चाय बागान का किया निरीक्षण

नैनीताल

श्यामखेत चाय बागान का सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे ने चाय बागान की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। चाय बनाने की तकनीक व पर्यटन केंद्र के रूप में चल रहे कार्यो पर विशेष चर्चा की गई। प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि सीडीओ ने टी कॉर्नर, बागान, फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने चाय बागान के कार्यो की सराहना की। यहां फील्ड सहायक आन सिंह मेहरा, कमलेश पाटनी, लालमणि आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *