सीएम को लंबित पड़ी योजनाओं से अवगत कराया

नैनीताल

धारी की ब्लॉक प्रमुख आशा रानी के साथ गए शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में लंबित पड़ी विकास योजनाओं, सडक़ों की खराब हालत को सुधारने और वर्षों से बिरसिंग्या ग्राम के निवासियों की मोटर मार्ग की मांग के बारे में अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, संजय कुमार, ग्राम प्रधान ओखलकांडा सुनील कुमार, ग्राम प्रधान कमल बोहरा, नरेंद्र खनवाल, विमल कुमार, हेमा आर्या आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *