(लखनऊ)पीएम मोदी ने बाराबंकी दुर्घटना पीडि़तों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

लखनऊ ,28 जुलाई ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की, जिसमें 18 लोग मारे गए।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
राम सनेहीघाट थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह एक ट्रक की डबल डेकर बस से टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *