महिलाओं को दिया आत्मनिर्भर बनाने को दिया प्रशिक्षण 

नई टिहरी।

पुनरुत्थान रूरल डेवलपमेंट एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने जिले की दोगी पट्टी के ग्राम बुगाला केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हर्षपति ने कहा कि प्रशिक्षण से मिले हुनर का लाभ आर्थिकी को मजबूत करने में करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति प्रसाद रयाल ने की। अध्यक्षता करते हुये रयाल ने कहा कि प्रशिक्षण आत्म निर्भर बनाने के साथ आत्म विश्वास का संचार करता है। इसलिए जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को प्रशिक्षण से हुनर प्राप्त कर आत्म निर्भर की ओर बढऩा चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण का काम भी किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष विपिन कुलियाल, कोषाध्यक्ष विकास सिंह राणा, सचिव रजनीश उनियाल, प्रवीन रयाल, अनूप रयाल, गिरीश, हरीश, सोनम रयाल व सृष्टि संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *