राकेश रंजन के मीडिया कार्डिनेटर बनने से हर्ष

चमोली।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में नई पीसीसी का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जोशीमठ निवासी एवं पूर्व पीसीसी सदस्य राकेश रंजन को जनपद चमोली का प्रदेश मीडिया कार्डिनेटर बनाया गया है। जिसके बाद पूरे जोशीमठ में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय स्तर के स्कींइग खिलाडी राकेश रंजन उत्तराखंड एवं जीएमवीएन आदि स्कींइग टीमों के राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कोच भी रहे हैं। छात्र जीवन काल से ही कांग्रेस के सक्रीय सदस्य रहे राकेश रंजन लखनउ यूनिवसर्टी में एनएसयूआई के प्रतिनिधि भी रहे हैं। राकेश रंजन के जनपद चमोली का प्रदेश मीडिया कार्डिनेटर बनने पर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, प्रमुख हरीश परमार, कांगे्रस ब्लॉकअध्यक्ष हरीश भंडारी, नगराध्यक्ष रोहित परमार, ओबीसी प्रकोष्ट के प्रदेश महामंत्री विक्रम भुजवांण, जयदीप मेहता , लक्ष्मी लाल, सभासद प्रदीप भट्टसुखदेव बिष्ट, विपिन शाह, करण ंिसह, हरेन्द्र राणा, कलम चैहान आदि ने उन्हें बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *