15 अगस्त से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

पौड़ी।

पौड़ी में पर्यावरण मित्र डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे। पालिका प्रशासन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जल्द 60 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति आउटसोर्स के माध्यम से करने जा रहा है। व्यवस्था के तौर पर इसे तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बोर्ड की एक आवश्यक बैठक आयोजित की। कहा कि पौड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आउटसोर्स के माध्यम से 60 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। जो पालिका क्षेत्र के 11 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर उसे जैविक व अजैविक रुप में अलग-अलग भी करेंगे। कहा कि इस व्यवस्था के तहत पूरे पालिका क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। कहा कि यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू की जाएगी। जिसके लिए प्रति परिवार 30 रुपए शुल्क यूजर चार्जर के रुप में लिए जाएंगे। जिस पर बोर्ड के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। बैठक का संचालन ईओ प्रदीप बिष्ट ने किया। इस अवसर पर सभासद यशोदा नेगी, हेमंती गुसांई, मनमोहन सिंह, रंजीता गौरशाली, अनीता रावत, अनीता काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *