शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई  

रुद्रपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्वर्गीय चितरंजन राहा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज दिनेशपुर में शनिवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर सेल्फी लेकर स्कूल के ग्रुप में डालने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व, विधायक पांडे ने दो पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल परिसर में साफ-सफाई कर छायादार एवं औषधीय अशोक, गुलमोहर, नीम आदि के पौधे रोपे गए। इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, संतोष टम्टा, राजकुमार अरोरा, सुभाष शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, नमिता मंडल, गीतारानी राय, निधि जोशी, बंशीधर पांडे, पूर्व दर्जाधारी विजय मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल और भोला शर्मा मौजूद रहे। संचालन मनोज पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *