कर्णप्रयाग में आप की गारंटी कार्ड योजना शुरू
चमोली। नगर में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में पार्टी की बिजली गारंटी कार्ड योजना का हर घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। पहले दिन आप कार्यकर्ताओं ने २० लोगों को ३०० यूनिट फ्री बिजली के गारंटी कार्ड बनाए। मंगलवार को आयोजित बैठक में बताया कि विधानसभा मुख्यालय कर्णप्रयाग से पार्टी की इस बहुआयामी योजना का शुरू किया गया है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर लोगों को योजना के बारे जानकारी दी। साथ ही बताया कि यदि प्रदेश में आप की सरकार बनती है तो दिल्ली मॉडल के तर्ज पर फ्री बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक सहित स्कूलों की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। विधानसभा के प्रभारी अनूप चौहान ने बताया कि भ्रमण के दौरान कई लोगों ने बिजली गारंटी योजना में पंजीकरण करवाया और गारंटी योजना कार्ड बनवाए। बैठक में राकेश कोटियाल, महिपाल सिंह, हरीश नैनवाल, भगवती प्रसाद थपलियाल, ओपी मिश्रा, हरीश कुमार, नीता देवी, कमलेश नेगी, पंकज नेगी, बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
