केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी
ऋषिकेश
टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल से मुलाकात की। उन्हें विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय का मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्हें टीएचडीसी के कार्यों और विभिन्न विद्युत परियोजनाओं से अवगत कराया। गुरुवार को टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी आरके विश्नोई ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय) कृष्ण पाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने मंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने मंत्री कृष्ण पाल को टीएचडीसी की विभिन्न प्ररियोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने 1320 मेगावाट की खुर्जा सुपर थर्मल पॉवर परियोजना के निर्माण में हुई प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में राज्य मंत्री को जानकारी दी। मंत्री कृष्ण पाल ने टीएचडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
