युवक पर लगाया मारपीट का आरोप
हल्द्वानी। युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में मुखानी निवासी रोहित सूरी पुत्र चमन लाल सूरी ने कहा है कि बीते दिनों वह तिकोनिया स्थित दुकान को खाली करवा रहा था कि तभी धर्मेंद्र नेगी (धन्नू) पुत्र जगदीश सिंह नेगी वहां आ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उस पर डंडे से हमला बोला गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
