पौड़ी पुलिस लाइन में लगे कैंप में महिलाओं ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

 

पौड़ी

रोटरी क्लब देहरादून और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से पौड़ी पुलिस लाइन में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। करीब डेढ़ सौ महिला पुलिस कार्मिकों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच हुई। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद आदि गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। एसएसपी का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉ. शीजा और डॉ. अनमोल ने ब्रेस्ट कैंसर के कारण, बचाव और सावधानियों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *