निजीकरण के विरोध में जलकर्मियों का प्रदर्शन
हल्द्वानी
जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार पर सौतेला व्यहार करने का आरोप लगाया है। कहा कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित पेयजल और सीवरेज कार्यों को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के हाथों में सौंपा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विरोध में शनिवार को बुधपार्क कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकाली जाएगी। इससे शहरभर पानी सप्लाई भी ठप हो गई।शनिवार को जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नैनीताल रोड स्थित बुधपार्क में धरना दिया। संयुक्त मोर्चा के मंडल संयोजक शीतल साह और संजय जोशी ने कहा कि जिन कार्यों को जल निगम और जल संस्थान करते आए हैं, उन्हें एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से कराने के पीछे सरकार और शासन की मंशा केवल पेयजल सेक्टर का निजीकरण करने की है। इसके बाद आंदोलन को और तेज करने की चेतवानी दी है।
