बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए बालक बालिकाओं का किया चयन

हरिद्वार

खेल महाकुंभ के अंतर्गत हरिद्वार जिले की बास्केटबॉल खेल में आयु वर्ग 17 से 19 बालक बालिकाओं का चयन नेहरू युवा केंद्र में हुआ। जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे, व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश भट्ट, बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव संजय चौहान, तकनीकी अध्यक्ष आलोक चौधरी, बास्केटबॉल एसोसिएशन के सदस्य इंद्रेश, लक्ष्य शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के सचिव सुखबीर सिंह उपस्थित रहे । इन सभी विशेषज्ञों की मौजूदगी में भारी संख्या में जिले से बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। दोनों ही वर्गों में चयनित हरिद्वार जिले की टीम देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *