चोरों ने नगदी और घर का सामान उड़ाया
हरिद्वार
थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने बंद मकान से नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। गाजीवाली साईं कॉलोनी निवासी दिनेश यादव पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 19 तारीख को वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। अगले दिन सुबह जब घर पहुंचे तो घर की गैलरी का दरवाजा कटा हुआ मिला। अंदर देखा तो घर में रखे सोने के आभूषण, ढाई लाख की नगदी एवं घर में रखा राशन, रजाई, गद्दा, बच्चों के कपड़े सहित पूरे सामान गायब था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि नया ऑटो खरीदने के लिए ढाई लाख रुपये रिस्तेदारी से मांग कर एकट्ठे किए थे। जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
