19 से लगेंगे रोजगार देने के लिए शिविर

रुद्रप्रयाग

जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 2 दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने खंड विकास अधिकारियों को उक्त शिविर के लिए जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी के लिए आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी देते हुए डिप्टी कमांडेंट व भर्ती अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो पूरे भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को विकास खंड जखोली, 21 और 22 को विकासखंड ऊखीमठ, 23 से 25 दिसंबर तक अगस्त्यमुनि विकास खंड में शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *