चेक बाउंस के मामले वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर

चेक बाउंस के एक मामले में न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी राशिद हुसैन पुत्र मकसूद हुसैन के खिलाफ कोर्ट में धारा 138 एनआई एक्ट का मामला विचाराधीन है। पुलिस ने कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *