विधायक ने यात्रा के रथ को किया रवाना
हल्द्वानी
। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को भीमताल क्षेत्र के पतलोट बाजार से विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक गांव, न्याय पंचायत स्तर तक जाएगी। इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों को इनका लाभ भी दिलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि यह यात्रा पूरे देश में जनकल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई है। उन्होंने कृषि, उद्यान, मंडी परिषद, पशुपालन, स्वास्थ्य, बैंक ऑफ बडौदा, आयुष्मान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शिक्षा विभाग, जिला उद्योग, सहकारी समिति, किसान सेवा केंद्र, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केडी भट्ट, चूड़ामणि भट्ट, रघुवीर मटियाली, निर्मल मटियाली, संदीप कुमार, राम सिंह मछखोलिया, दीपक बर्गली, टीकम खनवाल, भगवान राम, पंकज सुयाल आदि मौजूद रहे।
