छात्राओं ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बागेश्वर

आदर्श जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के गुर सिखाए जा रहे हैं। इन दिनों बेसिक स्ट्रेचिंग के साथ साथ विभिन्न जानकारी दी जा रही है। शिक्षक उमेश जोशी ने कहा कि आज हर पटल पर बालिकाएं आगे हैं, ऐसे में आत्मा सुरक्षा के लिए बालिकाओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए जिससे की किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके । साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर लाल टम्टा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ लेने को कहा। इस दौरान प्रशिक्षक प्रमोद जोशी, एसएमसी अध्यक्ष महेश चंद्र, दीप चंद्र कोहली, निर्मला आर्या का आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *