सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
रुड़की
इनर व्हील क्लब स्पार्कल की ओर से चल रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की सचिव सीमा भाटिया ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तीन माह पहले सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया था। शिविर के माध्यम से कई महिलाओं ने खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। अन्य बालिकाओं को भी सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समापन पर प्रशिक्षण पूरा करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सूबी मसूर, कोषाध्यक्ष निशा सूरान और तरनजीत आदि मौजूद रहे।
