दुर्घटना के चार महीने बाद मुकदमा
ऋषिकेश
जुलाई में डाक कांवड़ के साथ पहुंचा एक युवक नेपाली फार्म में घायल हुआ। एम्स के बाद चंडीगढ़ में उसका इलाज चला। पिता ने घटना के चार महीने बाद अब अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक गुड्डू गुप्ता निवासी सेक्टर-26 बाबूधाम कॉलोनी, चंडीगढ़ ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राहुल गुप्ता 13 जुलाई को डाक कांवड़ के साथ पहुंचा था। वापस लौटते हुए नेपाली फार्म के पास उसे एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी बेटे का एम्स में इलाज चलने के बाद उसे चंडीगढ़ लाया गया। यहां उपचार के बाद बेटे ने घटना की सही जानकारी दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
