जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार, एक लाख की नकदी बरामद

रुद्रपुर

कुण्डा थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख एक हजार रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां मिली हैं। आरोपियों का 13 जुआ अधिनियम में चालान किया गया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फत्र्याल ने बताया कि एएसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर बैलजूड़ी स्थित ताज कालोनी में छापा मारा। टीम ने मौके से जुआ खेल रहे पांच आरोपियों मोहल्ला महेशपुरा निवासी साजिद पुत्र युनुस अंसारी, वासिद पुत्र इब्राहिम, नौशाद अली पुत्र शफीक अहमद, मोहल्ला कटोराताल निवासी मोइन खान पुत्र शरीफ खान व मोहल्ला नियाजनगर निवासी शरीफ पुत्र मो. उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.01 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां भी बरामद की है। टीम में एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई मनोहर चन्द, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, संजय कुमार, नरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह चौहान व चन्द्रशेखर भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *