रुद्रपुर में डिस्पोजल फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान राख

रुद्रपुर

भूरारानी स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार, बाजपुर निवासी बलविंदर सिंह भूरारानी में एक व्यक्ति के प्रथम तल पर गोदाम किराये पर लेकर पिछले कई वर्षों से डिस्पोजल फैक्ट्री चला रहे हैं। यहीं पर उनका गोदाम भी है। बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक फैक्ट्री और गोदाम से लोगों ने धुआं उठता देखा। इसकी सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल के दो वाहनों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक वहां रखे तैयार माल के अलावा कच्चा माल और मशीनें आदि आग से जल गईं। फैक्ट्री स्वामी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट वजह से लगी है और इसमें करीब 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *