सुनसान जंगल में फंसे दंपति के लिए देवदूत बनी पुलिस

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़-थल सड़क में वाहन खराब होने से जंगल के बीच फंसे दंपति के लिए पुलिस देवदूत साबित हुई। पुलिस कर्मियों ने सिर्फ मौके पर पहुंचकर दंपति को सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंचाया। साथ ही उनके रहने और भोजन की व्यवस्था भी की। मित्र पुलिस के इस कार्य से खुश दंपति ने आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद निवासी जैनेन्द्र कुमार अपनी पत्नी चेतना राठौर के साथ बीते दिनों मुनस्यारी घुमने आए। बीती रोज वह वापस लौट रहे थे, इस बीच रात दस बजे के करीब उनका वाहन पिथौरागढ़-थल मार्ग में पैकटिया नामक जगह पर खराब हो गया। रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर वाहन खराब होने से दोनों परेशान हो गए। बाद में उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 के जरिए पुलिस से मदद मांगी। जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नैन सिंह, कांस्टेबल दीपक फर्त्याल, अंकिता गनकोटिया मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला मुख्यालय लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *