पिता की स्मृति में बेटे ने की एंबुलेंस भेंट

हरिद्वार

स्व.चौधरी धीरज सिंह की स्मृति में उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र धर्मेंद्र चौधरी महामंत्री, जाट महासभा पंचपुरी ने एक एंबुलेंस एटक यूनियन भेल हरिद्वार को भेंट की। जिसका संचालन एटक यूनियन द्वारा बिना लाभ हानि के किया जाएगा। इस अवसर पर सभी ने स्व. धीरज चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र चौधरी द्वारा कोरोना मरीजों की सहायता हेतु पिछले कई माह से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके द्वारा कोरोना पीडि़तों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने एवं कोरोना किट गांव गांव में उपलब्ध कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। एटक के प्रदेश अध्यक्ष एमएस त्यागी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी द्वारा एंबुलेंस भेंट करके एटक यूनियन को एक महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है जिसका निर्वहन एटक यूनियन द्वारा पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *