स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उत्तराधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
विकासनगर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने नवंबर माह के प्रथम रविवार को तिकोना पार्क स्थित शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उत्तराधिकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने बड़े बड़े दावे किये, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। तिकोना पार्क स्थित शहीद स्थल पर उत्तराधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार ने बड़े-बड़े दावे किये थे, लेकिन आज हकीकत सबके सामने है। कहा कि उत्तराधिकारियेां में सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से काफी निराशा है। कहा कि वे शासन प्रशासन से सवाल पूछते हैं कि क्या यही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपने का भारत हैं। जहां वायदे तो बड़े किये जाते हैं, लेकिन जब वायदे पूरा करने की बात आती है तो सारे वायदे झूठे साबित हो जाने से उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगती है। कहा कि प्रशासन को स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के शहीद स्थल तक की स्वच्छता का ध्यान नहीं है। कहा कि एक तरफ स्वच्छ भारत का नारा दिया जा रहा है। दूसरी तरफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद स्थल पर चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। संगठन ने केंद्र सरकार वायदों को पूरा करने की मांग की है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सोमेंद्र प्रकाश टंडन, विनोद मित्तल, अमृतलाल कश्यप, जगदीश चंद्र, अंश अग्रवाल, कश्मीरी लाल, निकुंश टंडन, शामिल रहे।
