दीवाली को लेकर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
पिथौरागढ़
दीवाली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। शाम को 6 बजे से देर रात्रि तक पुलिस जगह-जगह छापेमारी व जांच अभियान चलाएगी। कोतवाल हिमांशु पंत ने कोतवाली में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस कर्मियों की जगह-जगह तैनाती की जाएगी। बाजार में धनतेरस व दीवाली को लेकर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा महिला पुलिस कर्मियों पर रहेगा। दीवाली को लेकर एक नया ट्रैफिक प्लान भी बनाया जाएगा जिससे लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि देर रात्रि तक पुलिस गश्त करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने,जुआ सहित अन्य गलत गतिविधियां होने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
