फरार आरोपियों की शीघ्र करें धरपकड़

ऋषिकेश

दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत कई तरह के अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ में देरी पर एसपी देहात ने नाराज जताई। उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली और रायवाला थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों को वांछित आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। त्योहारी सीजन के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले संवदेनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा है। गुरुवार को सीओ कार्यालय में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली और रायवाला थाने में तैनात दारोगाओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों का फीडबैक लिया। समीक्षा करते हुए उन्होंने आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर किया। अधिकारियों को आरोपियों की धरपकड़ कर जल्द मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों की जांच भी निर्धारित समय में पूरी कर कार्रवाई को कहा। एसपी ने त्योहारी सीजन, छात्रसंघ चुनाव और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को हर वक्त चौकस रखने के निर्देश दिए। शहर और ग्रामीण इलाकों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती को भी कहा। फड़, फेरी और कबाड़ बीनने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान को व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए। मौके पर सीओ संदीप नेगी, कोतवाल खुशीराम पांडेय, रायवाला थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली, एसएसआई दर्शन प्रसाद काला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *