शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। आरोपी ने अपना नाम विक्रम निवासी ग्राम गोपालपुर कोतवाली मंगलौर बताया है।
