मेला अस्पताल में आज से सेंट्रल बिलिंग शुरू

हरिद्वार

मेला अस्पताल में आज से सेंट्रल बिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सेंट्रल बिलिंग प्रक्रिया का सफल परीक्षण भी किया गया। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता ने बताया कि एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य प्रकार की जांच की रसीद अब एक ही काउंटर पर कटवा सकेंगे। जबकि इससे पूर्व मरीजों को अलग-अलग जांच के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाना पड़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *