शरद पूर्णिमा पर खिलाई जाएगी औषधियुक्त खीर
काशीपुर
मुख्य बाजार स्थित श्री राधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में शरद पूर्णिमा को तैयार औषधियुक्त खीर खिलाने को लेकर कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें चंद्रग्रहण के चलते खीर बनाने व उसे रात्रि में रखने के समय परिवर्तन के संबंध में जानकारी लेकर वितरण किया जाएगा। औषधालय के मंत्री अधिवक्ता संजीव शर्मा ने बताया, देर शाम पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बताया बड़ी संख्या में बाहर से आकर रोगी इस औषधियुक्त खीर को ग्रहण कर स्वास्थ्य लाभ उठाते हैं। इस मौके पर एसपी गुप्ता, वैद्य डॉ. राकेश उपाध्याय, जेपी अग्रवाल, बीके गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, एके सिंह रहे।
