बागेश्वर
नगर में जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह से सरयू पुल व गोमती पुल पर जाम लग गया। सरयू पुल पर आधे घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। बाद में यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। लोगों ने पुलिस से जाम पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।