मासूम को परिजनों को सौंपा
रुड़की
पुलिस ने पांच वर्षीय बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला। परिवार को बच्चे का ध्यान करने की बात कही। पुहाना में पांच वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में खड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया। बातचीत में बच्चे ने अपना नाम इशांत पुत्र सुधीर कुमार बताया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि बच्चे का परिवार करौंदी के एक किराये के मकान में रहता था। परिवार को ढूंढकर बच्चा उनको सौंप दिया गया।
