किच्छा में एक ही रात में तीन घरों में चोरी
रुद्रपुर
बेखौफ चोरों ने वार्ड 12 में एक ही रात में तीन घरों में चोरी को अंजाम दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। इमरान पुत्र अशरफ निवासी निकट ईदगाह वार्ड 12 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसके घर में घुसकर एक मोबाइल चुरा कर ले गये। अकील पुत्र कल्लू निवासी निकट ईदगाह वार्ड 12 किच्छा ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन और सात हजार रुपये व इरशाद पुत्र मो. हुसैन वार्ड 12 किच्छा ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसकी दुकान में घुस कर दस हजार रुपये और सामान चुरा कर ले गये। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
