पति पर हमला करने का आरोप, केस दर्ज
रुद्रपुर
एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर पति से मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शक्तिफार्म के जयंतनगर रूदपुर निवासी बबीता गोलदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति प्रदीप गोलदार से दीपांत कविराज रंजिश रखता है। 17 अक्तूबर की शाम प्रदीप रूदपुर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कविराज ने उसके पति से गाली-गलौज करते हुए सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
