पुल के निर्माण कार्य में देरी पर विधायक कैड़ा खफा

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के तितरा गधेरे में चल रहे 6 करोड़ 47 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य में देरी होने पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि 50 गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य तीन साल पहले शुरू किया गया था। पुल निर्माण कार्य मई में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। ठेकेदार की अनुबंध अवधि भी पूरी हो गई है, लेकिन अब भी ठेकेदार के द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक कैड़ा ने कहा कि ठेकेदार द्वारा अगर जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री से ठेकेदार और विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *