अग्निशमन द्वितीय अधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्यभार ग्रहण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने चौहान के कंधों पर सितारे लगाए। शनिवार को अग्निशमन इकाई में अग्निशमन इकाई द्वितीय अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जनपद हरिद्वार से पदोन्नति होकर रुद्रप्रयाग आए चौहान के कन्धे पर पुलिस अधीक्षक ने सितारे लगाकर उन्हें निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय में प्रभारी आशुलिपिक, नरेन्द्र सिंह के साथ ही फायरमैन मनोज खत्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *