शारदीय नवरात्र के लिए सज गए माता के मंदिर

रुद्रप्रयाग

शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद के देवी मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी हो गई है। पहले नवरात्र से ही यहां बड़ी संख्या में भक्तों का उमड़ने का सिलसिला जारी हो गया है। मंदिर समिति द्वारा माता के सभी दरवार सजा दिए गए हैं। सिद्धपीठ कालीमठ के साथ ही जसोली स्थित हरियाली देवी, मठियाणा देवी, चामुंडा देवी सहित अनेक मंदिरों में रौनक भी बढ़ गई है। श्राद्ध पक्ष संपंन होने के बाद लोगों में अब नवरात्र को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन से ही मंदिरों में पूजा अर्चना और भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। मां के शैलपुत्री रूप की पूजा के लिए भक्तों ने सभी तैयारियां कर ली है। पहले दिन प्रमुख देवी मंदिरों के साथ ही लोग घरों में भी हरियाली रोपण करेंगे। नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जाता है। इस बार भी बाजारों में नवरात्र की तैयारियों को लेकर लोग खूब खरीददारी करते देखे गए है। लोगों द्वारा सुख शांति की कामना के लिए देवी मंदिरों में नौ दिवसीय पाठ रखा गया है जबकि अपने घरों में भी लोग पूजा अर्चना कर हरियाली रोपण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *